लोकसभा चुनाव में कोड़ा ने बांटी थी 600 गाड़ियां
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने के लिए कोड़ा ने पिछले आम चुनाव में अपने समर्थकों के बीच 600 मोटर साइकिलें, 25 से 30 स्कोर्पियो व बोलेरो और कुछ अन्य कारें बांटकर उन्हें उपकृत किया।
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने मोटरसाइकिल और कारों के दो शोरूमों में तलाशी में पाया कि एक ही दिन एक ही शोरूम से 200 गाड़ियां बेची गईं। विभाग ने परिवहन विभाग से इन गाड़ियों के पंजीकरण संबंधी ब्योरा मांगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications