झारखण्ड विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे छह पूर्व नक्सली
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चार तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने एक-एक पूर्व नक्सली को टिकट दिया है।
झामुमो ने मसीह चरण को खूंटी, पोलुश सूरीन को तोरपा, सतीश कुमार को डाल्टेनगंज और युगल पाल को विश्रामपुर से टिकट दिया है जबकि आजसू ने कुलदीप गंजू को सिमरिया से और राजद ने रंजन यादव को पांकी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सभी छह उम्मीदवारों पर हत्या और पुलिस पर हमला करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।
चरण, पोलुश और युगल पाल जेल में बंद हैं और वे वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। सतीश कुमार, गंजू और यादव फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications