..और आदमी ने कुत्ते को काटा!
आस्ट्रेलिया के कोलेंडिना समुद्र तट पर फिलिप लेन पत्नी लिंडा और अपने दो वर्षीय कुत्ते 'बड्डी' के साथ शाम को टहल रहे थे। इसी दौरान एक बड़े कुत्ते ने बड्डी को झपटकर अपने जबड़े में दबा लिया।
लेन ने कहा कि उन्होंने हमलावर कुत्ते को रोकने और उसके जबड़े से बड्डी को छुड़ाने का प्रयास किया। मेरी पत्नी चिल्ला रहीं थी और उसे छुड़ाने का प्रयास कर रही थी लेकिन वह सफल नहीं हुई। लेन इस दौरान अपना एक हाथ लगातार कुत्ते के जबड़े में डाले बड्डी को बचाने का प्रयास कर रहे थे।
लेन ने कहा, " मैंने सोचा कि यदि कुत्ता उसे नहीं छोड़ता है तो उसके कान पर काटूंगा। मैं जितना जोर से उसके कान पर काट सकता था काट रहा था।" इसके बाद हमलावर कुत्ते ने बड्डी को छोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications