चक्रवात प्रभावित अरब सागर से 80 नौकाएं और 800 व्यक्ति लापता (लीड-1)

बुधवार रात आए चक्रवाती तूफान 'फयान' के कारण उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में समुद्र से नौकाओं के लापता होने की खबरें हैं। अधिकारियों द्वारा मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने न जाने की लगातार चेतावनी देने के बावजूद यह स्थिति पैदा हुई है।

दमन मच्छीमार संघ के अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने आईएएनएस से कहा, "500 मछुआरों सहित मछली पकड़ने वाली 50 नौकाएं अब भी समुद्र में हैं और उनके रास्ते में चक्रवात है।" दमन गुजरात तट पर एक छोटा सा तटीय इलाका है।

टंडल ने कहा, "करीब 80 नौकाएं मछलियां पकड़ने के लिए गई थीं लेकिन उनमें से करीब 30 नौकाएं अब तक नहीं लौटीं हैं या लौटने के रास्ते में हैं।"

केंद्र शासित क्षेत्र दमन के प्रशासक सत्य गोपाल का कहना है कि तटरक्षक अधिकारियों ने मछुआरों को अपनी नौकाएं वापस ले आने की चेतावनी देने के लिए एक विमान भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पिछले तीन दिन से मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी जा रही हैं।

बुधवार दोपहर तक महाराष्ट्र से मछली पकड़ने वाली किसी नौका के लापता होने की खबर नहीं थी। लेकिन गोवा के मछुआरों के संगठनों ने आईएएनएस से कहा कि मछली पकड़ने वाली 30 नौकाओं के लापता होने का अनुमान है।

तटरक्षक बलों ने नौकाओं की खोज शुरू कर दी है। गोवा तटरक्षक बल के कमांडेंट एन. सक्सेना का कहना है, "हमारे गश्त लगाते पोत पहले ही लापता नौकाओं की तलाश में लगे हुए हैं। हमने खोजी अभियान में एक विमान को भी लगाया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+