सिंपल कपाड़िया का निधन
सिंपल के आखिरी वक्त में उनकी बड़ी बहन डिंपल कपाड़िया उनके साथ थीं। सिंपल का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। डिंपल के परिवार के सदस्यों ट्विंकल, रिंकी और अक्षय कुमार के अलावा सनी देओल, साजिद खान, हनी ईरानी, विपुल शाह और राहुल ढोलकिया आदि उनके अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे।
सिंपल ने उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 'अनुरोध' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सिंपल ने लगभग 20 फिल्मों में काम किया। सिंपल को फिल्म 'लूटमार' और 'प्यार के दो पल' में उनके बेहतर अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाऐगा। 'प्यार के दो पल' उनकी आखिरी फिल्म थी। उसके बाद वह वेशभूषा डिजाइन करने लगीं।
सिंपल मुख्य रूप से अपनी बहन डिंपल के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करतीं थीं। फिल्म 'रुदाली' में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए सिंपल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications