महिला मंत्री के दुर्व्यवहार पर नौकरशाहों ने जताया विरोध
काठमांडू, 11 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल सरकार की एक मंत्री द्वारा एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना को लेकर यहां के नौकरशाहों ने बुधवार को खुलकर विरोध जताया।
कृषि एवं सहकारिता राज्य मंत्री करीना बेगम ने पारसा के मुख्य जिला अधिकारी दुर्गा प्रसाद भंडारी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके विरोध में कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कार्यलाओं को बंद रखा। बंद की वजह से काठमांडू में मंत्रालय के कामकाज प्रभावित हुआ है।
उक्त घटना मंगलवार की है। इस दिन माओवादियों ने काठमांडू और पड़ोस के दो जिलों में चक्काजाम करने का आह्वान किया था और इसी के मद्देनजर काठमांडू घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी दिन करीना बेखम पारसा जिले के दौंरे पर भी थीं।
चक्का जाम खत्म होने के बाद जब मंत्री अधिकारी के दफ्तर पहुंची और उन्होंने गुस्से में भंडारी को चार थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान अधिकारी का चश्मा नीचे गिरकर टूट गया। करीना के गुस्से की वजह यह थी कि उन्हें लेने के लिए पुरानी गाड़ी भेजी गई थी।
उनके मंत्रालय का कहना है कि सभी वाहन कार्यालय के काम से बाहर गए थे और ऐसे में जो सबसे बेहतर किया जा सकता था, वह किया गया।
मंत्री की इस हरकत के बाद नौकरशाहों और मीडिया में उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। नौकरशाहों के संगठन ने गृह मंत्री भीम रावल से मांग की है कि करीना बेगम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि करीना मधेशी जनाधिकार फोरम (डेमोक्रेटिक) से ताल्लुक रखती हैं। यह दल हाल ही में मधेशी जनाधिकार फोरम से अलग होकर बना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications