आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के दौरे में भारतीयों पर हमलों का मुद्दा अहम
रुड बुधवार को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से अपनी दो दिन की भारत यात्रा आरंभ करेंगे। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री बनने के बाद से रुड की यह पहली भारत यात्रा है।
वह बुधवार शाम मुंबई में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखेंगे और देश के शीर्ष व्यापारियों से चर्चा करेंगे।
वैश्विक वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, व्यापार और निवेश सहित व्यापक द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर रुड गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चर्चा करेंगे।
दोनों नेता मुक्त व्यापार क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।
भारतीय छात्रों पर कथित नस्लीय हमलों के कारण भारत में फैली चिंता को भी रुड इंडियन काउंसिल फॉर वर्ल्ड अफेयर्स में भारत-आस्ट्रेलिया संबंधों पर एक भाषण में दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मई से अब तक आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की 30 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications