डीटीसी के बाद दिल्ली मेट्रो ने भी किराया बढ़ाया
दिल्ली मेट्रो के बढ़े हुए किराये शुक्रवार से लागू होंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की कि मैट्रो का (0-2 किलोमीटर)न्यूनतम किराया छह रुपये से बढ़ाकर आठ रुपये कर दिया गया है। जबकि अधिकतम किराया (39 किलोमीटर से ज्यादा)22 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। शेष सभी स्तरों में भी इसी तर्ज पर वृद्धि लागू होगी।
दिल्ली मेट्रो पर रोजाना औसतन 850,000 यात्री सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications