आपात स्थिति में उतरा विमान, सभी यात्री सुरक्षित (लीड-1)
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान संख्या जीएफ-057 का विमान एयरबस ए-320 सुबह 10.32 बजे बहरीन के लिए उड़ा था। परंतु तकनीकी खराबी का पता चलने की वजह से उड़ान भरने के 50 मिनट बाद इसे दोबारा मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया।
अधिकारी के अनुसार विमान उतरते समय रनवे पर फंस गया जिससे दूसरी उड़ानों में रुकावट आई। विमान को वहां से खींचकर अलग किए जाने के बाद रनवे से अन्य उड़ानें भरी जा सकी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि मुंबई हवाई अड्डे पर ही मंगलवार शाम को किंगफिशर एयरलाइंस का एक विमान रनवे से फिसल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications