अटलांटा के चिड़ियाघर में हुई गुरिल्ला के रक्तचाप की जांच
'ऊजी' की रक्तचाप की जांच का कठिन काम जार्जिया टेक और इमॉरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार विशेष प्रकार के रक्तचाप मापी यंत्र 'गुरिल्ला टफ कफ' के कारण संभव हो सका।
अमेरिका में अटलांटा के चिड़ियाघर में सबसे अधिक गुरिल्ले रहते हैं। रक्तचाप की जांच की मदद से विश्व समुदाय को यह बताने की कोशिश की गई कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों के स्वास्थ्य की भी नियमित जांच की जानी चाहिए।
गुरिल्लों का रक्तचाप जांचने के लिए प्रयुक्त यंत्र 'गुरिल्ला टफ कफ' ठीक उसी तरह काम करता है, जैसे कि इंसानों का रक्तचाप जांचने वाली मशीन काम करती है।
'गुरिल्ला टफ कफ' को बनाने वालों ने कहा है कि इसे गुरिल्लों के संरक्षण में लगे दुनिया भर के 100 से अधिक संस्थानों में वितरित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications