कारों की बिक्री में 34 फीसदी की बढ़ोतरी
बुधवार को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स (एसआईएएम) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्माता कंपनियों ने पिछले माह 132,615 कारों की बिक्री की जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में 99,052 कारों की बिक्री हुई थी।
बीते माह के दौरान वाहनों की बिक्री में कुल 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान बहुउद्देश्यीय वाहनों की बिक्री 24.06 फीसदी बढ़ी।
ट्रकों और बसों की बिक्री 52 फीसदी बढ़कर 42,562 हो गई।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के सात महीनों के दौरान पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बिक्री में 14.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
यद्यपि, पिछले सात महीनों के दौरान मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 19.02 फीसदी की और हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 3.7 फीसदी की गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications