भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ पूर्व सैनिक सहित 2 गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक (नक्सल) बी.एन.तिवारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "सूचना के आधार पर लालगंज इलाके से मंगलवार रात भारतीय थल सेना के पूर्व सैनिक श्याम सुंदर और उसके सहयोगी रामजी पटेल को 4,000 जिलेटीन छड़ों और 4,000 विस्फोटक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। दोनों लोग सतना से तवेरा गाड़ी से विस्फोटकों को ला रहे थे।
तिवारी ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे विस्फोटकों की इतनी बड़ी खेप किसे पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जतायी है कि इनके संबंध नक्सलियों से हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications