आपात स्थिति में उतरा गल्फ एयर का विमान

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान संख्या जीएफ-057 का विमान एयरबस ए-320 सुबह 10.32 बजे बहरीन के लिए उड़ा था। परंतु तकनीकी खराबी का पता चलने की वजह से उड़ान भरने के 50 मिनट बाद इसे दोबारा मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया।

अधिकारी के अनुसार विमान उतरते समय रनवे पर फंस गया जिससे दूसरी उड़ानों में रुकावट आई। विमान को वहां से खींचकर अलग किए जाने के बाद रनवे से अन्य उड़ानें भरी जा सकी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई हवाई अड्डे पर ही मंगलवार शाम को किंगफिशर एयरलाइंस का एक विमान रनवे से फिसल गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+