फोर्ट हुड के हत्यारे को सजा मिलेगी : ओबामा
टेक्सास स्थित सैन्य अड्डे पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र करीब 15,000 लोगों के बीच ओबामा ने कहा, "घृणा के तर्क को समझना कठिन है जिसके कारण यह त्रासदी हुई। परंतु हम यह जानते हैं कि कोई भी धर्म इन हत्याओं और कायरतापूर्ण कार्रवाइयों को उचित नहीं ठहरा सकता। कोई भी न्यायपूर्ण और ईश्वर से प्रेम करने वाला स्वयं को उनके पक्ष में नहीं देखता है।"
उन्होंने कहा कि हत्यारे को इस दुनिया में और आगे भी अपने किए की सजा मिलेगी।
ओबामा ने कहा, "हम कानून व्यवस्था वाले देश के निवासी हैं जो न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में न्याय होगा और मैं देखूंगा कि उसको अपने अपराध की सजा निश्चित रूप से मिले।"
ओबामा ने मृतकों के परिवारों से कहा कि कोई भी शब्द उनके घावों को नहीं भर सकता।
उधर, गोलीबारी के लिए जिम्मेदार माना जा रहा संदिग्ध बंदूकधारी मेजर निदाल मलिक हसन टेक्सास के सैन एंटोनियो स्थित सेना अस्पताल में अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications