तिहाड़ जेल वापस पहुंचा मनु शर्मा

मनु शर्मा ने तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया हालांकि उसका पैरोल रद्द करने का फैसला नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि शर्मा को दो महीने के लिए पैरोल पर रिहा किए जाने के राज्य सरकार के फैसले की काफी आलोचना हुई थी। उसे पैरोल पर रिहा इस आधार पर किया गया था कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं।
नाइट क्लब में देखा गया मनु शर्मा
शर्मा का पैरोल 22 अक्टूबर से 30 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। इसकी सिफारिश मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और उपराज्यपाल तेजिन्दर खन्ना ने की थी।
पैरोल पर रिहा होने के बाद शुक्रवार रात शर्मा को एक नाइट क्लब में देखा गया था। दूसरी ओर शुक्रवार को चण्डीगढ़ के पिकाडली होटल में शर्मा की मां शक्ति रानी को एक संवाददाता सम्मेलन में देखा गया, जिनकी बीमारी के नाम पर शर्मा को पैरोल पर रिहा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications