पाक में 41 हिंदू जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सार्वजनिक विवाह समारोह का आयोजन 'पाकिस्तान हिंदू परिषद' ने किया था। परिषद के संरक्षक रमेश कुमार ने समाचार पत्र 'द न्यूज' को इस संबंध में जानकारी दी।
कुमार ने कहा, "पाकिस्तान में यह दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक विवाह समारोह है। गत वर्ष स्वामी नारायण मंदिर में 20 जोड़ों की शादी हुई थी।"
सार्वजनिक विवाह समारोह में 41 जोड़ों ने शादी की। परिषद ने विवाह समारोह के लिए स्थल को फूलों से सजाया था। इसके लिए विवाह करने आए जोड़ों से पैसे भी नहीं लिए गए।
दुल्हन लाल रंग की साड़ी में तो दूल्हे सुनहरे रंग की शेरवानी में नजर आ रहे थे। प्रत्येक दुल्हे को 10 बाराती लाने की अनुमति मिली थी।
समारोह में पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राणा भगवानदास उपस्थित थे। परिषद के महिला शाखा की समन्वयक मंगला शर्मा ने कहा कि एक जोड़े की शादी में लगभग 70,000 रुपये खर्च होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications