झारखण्ड में नक्सलियों ने विद्यालय भवनों को उड़ाया
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने लातेहार जिले में सोमवार देर रात दो विद्यालय भवनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इन भवनों में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षाकर्मियों को ठहरना था।
विस्फोट स्थल से नक्सलियों के पर्चे बरामद किए गए, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इन भवनों में सुरक्षाकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था थी।
झारखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर, दो दिसंबर, आठ दिसंबर, 12 दिसंबर और 18 दिसंबर को मतदान होगा वहीं मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में गत पांच वर्षो में नक्सली 30 से अधिक विद्यालय भवनों को विस्फोट के जरिए उड़ा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications