वेब ब्राउजर 'फायरफॉक्स' के 5 वर्ष पूरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने मोजिला फाउंडेशन के अधिकारी क्रिस ब्लीजर्ड के हवाले ले कहा कि सोमवार को फायरफॉक्स ने पांच वर्ष पूरे कर लिए और इस दौरान इसने काफी तेजी से अपने पांव पसारे हैं।
क्रिस ने कहा, "फायरफॉस्क काफी तेजी से काम करता है।"
उल्लेखनीय है कि फायरफॉक्स को माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट ब्राउजर का मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। फिलहाल इंटरनेट बाजार में इसकी हिस्सेदारी 25 फीसदी है।
मोजिला द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फायरफॉक्स मुक्त बाजार की वकालत करता है और वह इंटनेट को सार्वजनिक संसाधन मानता है।
मोजिला अगले वर्ष फायरफॉक्स का उन्नत संस्करण पेश करने की योजना बना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications