चिकित्सा मंत्री ने किया स्वाइन फ्लू सेंटर का अवलोकन

चिकित्सा मंत्री को अस्पताल अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि इस सेंटर में 8 नवम्बर को आठ मरीज भर्ती किए गए थे, जिनमें से एक को आई.सी.यू. में रखा गया है। खान ने संदिग्ध मरीजों की जांच व्यवस्था के बारे में भी पूरी जानकारी ली और राशि जमा करने तथा रिपोर्ट प्राप्त करने वाले काउन्टरों पर भी गये। उन्होंने अस्पताल के न्यूरो सर्जरी वार्ड एवं कार्डियक सर्जरी वार्ड का भी अवलोकन किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की।

ख़ान ने स्वाइन फ्लू सेंटर में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस सेंटर का अवलोकन करने के पीछे उनका मकसद यहां कार्य कर रहे मेडिकल एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ की हौसला हफजाई करना है। वे अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हुए यहां हाई रिस्क जोन में काम कर रहे हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू उपचार के बाद पूरी तरह ठीक हो जाता है। अत: किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल उपचार लेने से इस रोग की गंभीरता से बचा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+