हिरासत में मौत के लिए पुलिस अधिकारी को 7 साल की जेल
अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश राज राहुल गर्ग ने उपनिरीक्षक नरिंदर सिंह पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
ज्ञात हो कि पुलिस ने मनीमाजरा कस्बे के निवासी अनिल कुमार को जुलाई 2007 में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस की ओर से कहा गया था कि अनिल कुमार पुलिस थाने की दूसरी मंजिल से कूद गया था, जिसके कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications