हिमाचल में कांग्रेस, भाजपा को एक-एक सीट
शिमला, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस को एक-एक सीट हासिल हुई है।
कांग्रेस के उम्मीदवार सुजान सिंह पठानिया ने ज्वाली विधानसभा सीट पर 5,249 वोटों से जीत हासिल की, जबकि भाजपा के खुशीराम बलंताह रोहड़ू से 8,473 मतों से विजयी हुए।
ज्वाली में पठानिया को 25,168 और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बलदेव राज चौधरी को 19,919 वोट मिले।
रोहड़ू में बलंताह को 27,705 और कांग्रेस के मंजीत सिंह को 19,232 वोट मिले।
इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह के मजबूत गढ़ रोहड़ू से भाजपा को पहली बार जीत हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications