पाकिस्तान में गधे चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस के अनुसार यह गिरोह कराची से गधे चुराकर उन्हें सिंध प्रांत के दूरदराज के इलाकों में बेचता था। रविवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार पत्र 'द न्यूज' को बताया कि पुलिस के पास कई लोगों ने गधे चोरी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया गया।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह चुराए गए गधे को 15,000 से 100,000 रुपये में बेचता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications