त्रिपुरा में आतंकवादी हमले में 6 की मौत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी)के भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह राजधानी अगरतला से 140 किलोमीटर दूर स्थित भांदीरामा गांव पर हमला किया।
हमले के सभी शिकार सभी लोग, कुछ समय पहले समर्पण करने वाले एनएलएफटी के कुछ पूर्व सदस्यों के परिवार के सदस्य हैं।
पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने आईएएनएस को बताया, "एनएलएफटी आतंकवादी गांव में घुसे और समपर्ण करने वालों के घरों की पहचान करने के बाद अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की।"
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सीमा से लगे दुर्गम इलाके के इस गांव पर हुए हमले के बारे में और जानकारी हासिल करने का प्रयास जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications