उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर बसपा को बढ़त (लीड-1)
अब तक मिले रूझानों के मुताबिक फिरोजाबाद सीट पर कांग्रेस के राज बब्बर समाजवादी पार्टी(सपा)की प्रत्याशी डिंपल यादव से करीब 7,000 वोटों से आगे हैं।
राज्य की हैसर बाजार, पुआवां, झांसी, ललितपुर, भरथना, इटावा, पडरौना, रारी और इसौली विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ बसपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की परम्परागत लखनऊ पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम किशोर शुक्ला और कोलआसला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications