उत्तर और दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों में गोलाबारी की खबर
दक्षिण कोरिया के एक रक्षा अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी योनहैप ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अधिकारी ने योनहैप को बताया कि उत्तर कोरिया के एक गश्ती जहाज ने पीले सागर में दोनों देशों के बीच की विवादित समुद्री सीमा को पार किया। इसके बाद दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत ने चेतावनी के तौर गोलाबारी की।
उत्तर कोरिया के पोत ने भी जवाब में बेकरयांग द्वीप के समीप गोलाबारी की। दक्षिण कोरिया को हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच वर्ष 1999 में और 2002 में उत्तरी समुद्री सीमा पर झड़पे हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications