दलाई लामा को कहीं भी जाने का हक : अमेरिका
दलाई लामा के तवांग दौरे पर सवाल पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इस संबंध में बयान देना जरूरी है लेकिन यह सच है कि दलाई लामा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मानित धार्मिक नेता है। नि:संदेह उन्हें कई भी जाने का अधिकार है।"
कैली ने कहा, "दलाई लामा को कहीं भी किसी से भी बात करने का अधिकार है, जिनसे वह बात करना चाहते हैं। "
तवांग पहुंचने पर दलाई लामा ने कहा था कि यह उनकी 'गैर राजनीतिक' यात्रा है लेकिन चीन का आरोप है कि दलाई लामा चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications