नक्सलियों ने 2 पुलिसकर्मियों को अगवा किया
पुलिस ने कहा है कि दो पुलिसकर्मी, राम चंद्र हेला और राजेंद्र हेला को मुनिदाहा इलाके से नक्सलियों ने अगवा कर लिया।
शीर्ष नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने आईएएनएस को बताया, "दोनों पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और बाद में उन्हें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) को सौंप दिया। अपहरण के लिए नक्सली जिम्मेदार नहीं हैं। लेकिन चूंकि ग्रामीणों को उनसे शिकायतें हैं, लिहाजा हमने दोनों को युद्ध बंदी के रूप में अपने कब्जे में ले लिया।"
किशनीजी ने कहा, "बाद में हमने सुना कि राजेंद्र की पत्नी अचेत हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में मानवता और सहानुभूति के नाते हमने उसे छोड़ दिया। लेकिन राम चंद्र अभी भी हमारे कब्जे में है।"
सूत्रों के अनुसार दोनों पुलिस कर्मी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं और धरमपुर पुलिस शिविर में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।
किशनजी ने कहा है, "दोनों को लालगढ़ और आसपास के इलाकों में संयुक्त बलों द्वारा ग्रामीणों को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में अगवा किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications