पश्चिम बंगाल में विपक्ष 6 और वाम मोर्चा 3 सीटों पर आगे
जलपाईगुड़ी जिले की कालीचिनी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विल्सन चंपामारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8,000 मतों के अंतर से आगे चल रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बेलागाछी (पूर्व), बोनगांव, दक्षिणी कोंटाई, सेरामपुर और अलीपुर में बढ़त बनाए हुए हैं वहीं वाम मोर्चे के उम्मीदवार राजगंज, गोलपोखर और एगरा में आगे चल रहे हैं।
सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और कोलकाता के बेलागाछी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाए हैं। इन सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications