असम में दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
ताजा रुझानों के अनुसार दक्षिण सलमारा सीट पर वाजेद अली चौधरी, असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के प्रत्याशी अब्दुर रहमान अजमल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अब्दुर रहमान पार्टी प्रमुख बदरूद्दीन अजमल के पुत्र हैं।
सोनितपुर जिले की धेकियाजुली सीट पर भीमानंद तंती करीब 10,000 मतों से आगे हैं। असम गण परिषद के शिब चरण साहू दूसरे स्थान पर हैं।
दोनों सीटों के विधायकों के मई में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications