कांग्रेस ने केरल विधानसभा की तीनों सीटें जीतीं
कन्नूर से कांग्रेस के उम्मीदवार ए.पी.अब्दुल्ला कुट्टी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एम.वी.जयराजन को 12,000 से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया। कुट्टी पहले माकपा में थे।
एर्नाकुलम से कांग्रेस के डोमिनिक प्रेजेंटेशन ने माकपा से पी.एन.सीनूलाल को 8,000 से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं अलाप्पुझा से ए.ए.शकूर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जी.कृष्णाप्रसाद को 5,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications