राष्ट्रीय राजमार्गो के रख-रखाव के लिए मानक पुस्तिका जारी होगी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नियुक्त तीन खण्डों में सलाहकार ने इस संदर्भ में नियम पुस्तिका का मसौदा पहले ही पेश कर दिया है । इस दस्तावेज को 31 दिसम्बर, 2009 से पहले प्रकाशित किया जाएगा । मालूम हो कि रोजमर्रा की रख-रखाव की गतिविधियों के अलावा दुर्घटना और वाहन खराब हो जाने की स्थिति से निपटने के उपाय करना भी इसमें शामिल है। इसके लिए राजमार्ग पर गश्त, वाहन को उठाने के लिए क्रेन और एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा पुस्तिका निविदा आवेदन पत्र, सड़क सम्पदा प्रबंधन और अयिांत्रिकीय सुधार के मानक भी सुनिश्चित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications