कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी ढेर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शेखपुरा राफियाबाद गांव को घेर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जब गांव में तलाशी अभियान शुरू किया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की। अब तक लश्कर के एक आतंकी का शव मिला है। मुठभेड़ अभी जारी है। मुठभेड़ में एक घर पूरी तरह तबाह हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications