कलपक्कम परमाणु विद्युत केंद्र में फिर से शुरू होगा उत्पादन
चेन्नई से लगभग 80 किलोमीटर दूर कलपक्कम में स्थित एमएपीएस में दबाव वाले भारी जल की दो रिएक्टर इकाइयां हैं। प्रत्येक इकाई की उत्पादन क्षमता 220 मेगावाट की है।
केंद्र निदेशक के.राममूर्ति ने कलपक्कम से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मरम्मत कार्य जारी हैं। नियामक द्वारा मंजूरी मिलने के बाद पहली इकाई में उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इस इकाई को 21 अक्टूबर को बंद कर दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications