तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 28 और मरे
पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण नीलगिरि जिले में जनजीवन थम-सा गया है।
जिला प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका से पर्यटकों को ऊटी हिल स्टेशन पर न जाने की सलाह दी है। ऊटी और कोयम्बटूर के बीच यातायात अवरुद्ध हो जाने के कारण तमाम यात्री रास्ते में फंस गए हैं।
नीलगिरि जिले के अलावा कोयम्बटूर और इरोड जिलों के अग्नि शमन दल के कर्मचारियों को राहत अभियान में लगाया गया है।
मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के निर्देश पर राहत अभियान की निगरानी के लिए राज्य के दो मंत्री, वीरापंडी एस.अरुमुगम और पोंगलूर एन.पालानिसामी नीलगिरि जिले में डेरा डाले हुए हैं।
राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण 26 अन्य लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही तमिलनाडु में बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications