उप्र में मतगणना जारी
राज्य के एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई। दोपहर 12 बजे से परिणाम मिलने शुरू होने की उम्मीद है। विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव में 49.37 प्रतिशत और फिरोजाबाद सीट पर 53.5 फीसदी मतदान हुआ था।
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव और कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के बीच कांटे की टक्कर है। बीते लोकसभा चुनाव में यह सीट मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने जीती थी।
जिन विधानसभा सीटों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी उनमें सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लोकसभा पहुंचने से रिक्त भरथना विधानसभा सीट, लालजी टंडन के इस्तीफे से खाली लखनऊ पश्चिम सीट और केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के लोकसभा पहुंचने से रिक्त हुई झांसी विधानसभा सीट व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह के संसद पहुंचने से खाली हुई पडरौना विधानसभा सीट शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications