शिदे ने तपोवन विष्णुगढ़ पन बिजली परियोजना की समीक्षा की
शिदे ने उस स्थल पर पावरहाउस प्रेशर शाफ्ट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। परियोजना की प्रगति के बारे में संतोष व्यक्त करते हुए शिदे ने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना में वर्ष 2012 तक बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर एनटीपीसी के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक आऱ एस़ शर्मा भी उपस्थित थे।
उत्तराखंड में धौलीगंगा पर निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगढ़ परियोजना से प्रतिवर्ष 2558़ 36 जीडब्ल्यूएच बिजली उत्पादन का लक्ष्य है और इसके लाभार्थियों में उत्तराखंड और उत्तरी क्षेत्र के अन्य राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications