हिरोशिमा और नागासाकी का दौरा करना चाहते हैं ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने सोमवार को जापानी ब्राडकास्टर एनएचके के साथ वाशिंगटन में एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि इस हफ्ते उनकी जापान यात्रा के दौरान अति व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह इन शहरों का दौरा कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे।
ज्ञात हो कि छह अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर एक परमाणु बम गिराया था। हमले के तत्काल बाद हिरोशिमा की 350,000 आबादी में से लगभग 70,000 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 1945 के दिसंबर महीने तक मृतकों की संख्या बढ़ कर 140,000 हो गई थी।
तीन दिनों बाद अमेरिकी सेना ने नागासाकी के ऊपर एक दूसरा परमाणु बम गिराया। यहां भी 70,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications