दिल्ली मंत्रिमंडल ने बस किराया वृद्धि पर किया पुनर्विचार
मंत्रिमंडल ने दिल्ली में उद्योग लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से व्यापार सहायता परिषद के गठन को भी मंजूरी दे दी। दिल्ली मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए दीक्षित ने बताया कि मंत्रिमंडल ने कम दूरी के यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है और बीपीएल यात्रियों की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर उन्हें मासिक पास में बड़ी राहत देने का निर्णय भी लिया है।
मंत्रिमंडल ने पहली स्लैब के अंतर्गत सामान्य गैर-एसी बसों में 3 किलोमीटर से बढ़ाकर 4 किलोमीटर तक यात्रा करने की अनुमति दी है। इसके लिए 5 रुपये का टिकट ही जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरी स्लैब में 4 से 10 किलोमीटर के बीच की यात्रा के लिए 10 रुपये किराया होगा। जिन परिवारों के पास दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा स्वीकृत बीपीएल प्रमाण पत्र है, उन्हें अब मासिक पास के लिए 800 रुपये की बजाए 500 रुपये देने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications