पाकिस्तान में बम विस्फोट, 30 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि विस्फोट शहर के एक व्यस्त बाजार में हुआ। यह शहर उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर से 30 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित है।
जिला पुलिस प्रमुख रियाज खान ने कहा, "यह एक आत्मघाती हमला था। हमलावर सुजुकी अल्टो कार में सवार होकर आया था। हमने उसके शव के हिस्से बरामद किए हैं।"
चारसद्दा में स्थित मुख्य सरकारी अस्पताल के एक अधिकारी शाहजेब खान ने फोन पर बताया है कि 30 से अधिक शव और 50 से अधिक घायलों को यहां लाया गया है। खान ने कहा कि गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को पेशावर ले जाया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं, क्योंकि कई सारे घायलों की हालत नाजुक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications