हिमाचल प्रदेश में मतगणना शुरू
राज्य निर्वाचन अधिकारी अनिल काछी ने आईएएनएस को बताया कि रोहरु और जवाली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई और दोपहर से पहले परिणाम मिलने की उम्मीद है।
शिमला जिले के रोहरु में 69.36 प्रतिशत और कांगड़ा जिले के जवाली में 66.99 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दोनों स्थानों पर मुख्य मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications