बजाज व रेनाल्ट-निसान की कम लागत वाली कार 2012 तक

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। रेनाल्ट-निसान के प्रमुख कार्लोस घोसन ने मंगलवार को कहा कि बजाज आटो के साथ मिलकर कम लागत वाली कार उत्पादित करने का उपक्रम जारी है और अगले तीन वर्षो के भीतर नई कार बाजार में आ जाएगी।

जापान की निसान मोटर्स और फ्रांस की रेनाल्ट एसए के प्रमुख कार्लोस घोसन ने कहा, "हमने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसके अनुसार कम लागत वाली कार वर्ष 2012 तक बाहर आ जाएगी। यह एक नया उत्पाद होगा। इस कार की उत्पादन लागत भारतीय बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य कार से कम होगी।"

यद्यपि घोसन ने कार की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी डिजाइन, इंजीनियरिंग, उत्पादन और कल-पुर्जे की उपलब्धता बजाज द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी और रेनाल्ट-निसान इसके विपणन और बिक्री की जिम्मेदारी संभालेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+