डूबे मंगोलियाई जहाज के कर्मचारी स्वदेश लौटे
मंगोलिया का यह जहाज 9 सितंबर को पारादीप में डूबा था। उस पर 25,000 टन लौह अयस्क लदा था, जो चीन ले जाया जा रहा था। इस दुर्घटना में जहाज के मुख्य अभियंता युक्रेन निवासी ओ. इलुशचेंको की मौत हो गई थी जबकि दूसरे सदस्यों को बचा लिया गया था।
डूबे जहाज के कर्मचारियों में 17 बांग्लादेशी, तीन रूसी और छह युक्रेनी नागरिक थे। बचाव अभियान के बाद उन्हें पारादीप बंदरगाह के करीब स्थित एरिस्टोक्रेट होटल में ठहराया गया था।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications