हिलेरी क्लिंटन की ईरान से अमेरिकी यात्रियों को रिहा करने की अपील
तेहरान / बर्लिन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को ईरान से चार महीने पहले कैद किए गए तीन अमेरिकी यात्रियों को रिहा करने का आग्रह किया। इन पर जासूसी का आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरानी सुरक्षा बलों ने जुलाई में शेन बेयर, सारा शोर्ड और जोस फैटल को ईरान-इराक सीमा से गिरफ्तार किया था। ईरान ने कहा था कि तीनों पत्रकार एक इजरायल समर्थक वेबसाइट के लिए काम कर रहे थे।
क्लिंटन ने तीनों युवा लोगों और उनके परिवार की ओर से ईरान सरकार से दया दिखाने और उनको रिहा करने की अपील करते हुए कहा, "हमारा विश्वास है कि किसी भी आरोप के लिए प्रमाण नहीं है।"
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इएन केली ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि ये आरोप उनके परिवारों के लिए अपमानजनक और विनाशकारी हैं।
उधर तेहरान के प्रोसीक्यूटर-जनरल अब्बास जाफरी दौलताबादी ने सरकारी समाचार एजेंसी आईआएनए को बताया कि मामले की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications