'तंबाकू पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते'
त्रिवेदी ने यहां तंबाकू नियंत्रण पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, "मैं तंबाकू पर किसी भी तरह के प्रतिबंध के सख्त खिलाफ हूं।"
त्रिवेदी ने कहा, "तंबाकू के कारोबार से जुड़े लोगों को अन्य आकर्षक रोजगार में शामिल करने के बारे में विचार किया जाना चाहिए ताकि वे उससे अलग होकर दूसरे कारोबार में लग जाएं।"
त्रिवेदी ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन (एफसीटीसी) के प्रावधानों के अनुसार भारत तंबाकू उत्पादन में कमी लाने को प्रतिबद्ध है।
त्रिवेदी ने तंबाकू सेवन को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुरू किए जाने वाले विभिन्न पहल के बारे में जानकारी दी। तंबाकू के कारण देश में प्रति वर्ष लगभग नौ लाख लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications