उत्तर प्रदेश में बसपा का परचम लहराया, सपा का सूपड़ा साफ (राउंडअप)

फिरोजाबाद सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव को 85, 343 मतों से हराया। राज बब्बर को कुल 3,12,428 मत मिले।

बसपा ने बीते विधानसभा उपचुनाव की तरह एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सपा का खाता तक नहीं खुला। उसने अपनी पुआवां, भरथना और इटावा सीटें भी गवां दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परम्परागत लखनऊ पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम किशोर शुक्ला ने कब्जा जमाते हुए भाजपा के अमित पुरी को नजदीकी मुकाबले में 2178 मतों से हराया। कोलअसला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अजय राय ने बसपा के जय प्रकाश मिश्रा को 8,837 मतों से हराया।

बसपा ने मुलायम के गढ़ इटावा और भरथना में भी उसे करारी शिकस्त दी। भरथाना सीट पर जहां बसपा उम्मीदवार शिव प्रसाद यादव ने सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को 16,778 मतों से हराया वहीं इटावा सीट पर सपा के विमल भदौरिया को 32,827 वोटों से हराकर बसपा के महेंद्र सिंह राजपूत ने इस सीट पर कब्जा जमाया।

पडरौना और झांसी विधानसभा सीटें बसपा ने कांग्रेस से छीनीं। पडरौना विधानसभा सीट पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा के शाकिर अली को 53,024 मतों से हराया, तो झांसी में बसपा के कैलाश साहू ने निर्दलीय बृजेन्द्र कुमार व्यास को करीबी मुकाबले में सिर्फ 9 मतों से पराजित किया।

जौनपुर की रारी विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार व सांसद धनंजय सिंह के पिता राजदेव सिंह ने सपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को 13,617 मतों से हराया।

हैसर बाजार सीट पर बसपा प्रत्याशी दशरथ चौहान ने कांग्रेस के उम्मीदवार नीलमणि गौतम को 8,797 मतों से पटखनी दी है। इसौली सीट पर बसपा के चंद्रभद्र सिंह ने कांग्रेस के जय नारायण तिवारी को 49,377 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

ललितपुर सीट पर बसपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा और उसकी प्रत्याशी कुसुम देवी कुशवाहा ने सपा के उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह को 14,887 मतों से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+