अफगानिस्तान में और सैनिक भेजने की मंजूरी देंगे ओबामा
वाशिंगटन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तालिबान के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए अफगानिस्तान में और अधिक सैनिक भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी में हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान में 40,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने के जनरल स्टैनली मैकक्रिस्टल के अनुरोध को ओबामा स्वीकार करेंगे। अफगानिस्तान में एक नई रणनीति तैयार करने के लिए ओबामा कई हफ्तों से अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं।
सूचना के अनुसार राष्ट्रपति के कई सहयोगी इराक की तरह अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं, जहां पिछले दो वर्षो में सुरक्षा की स्थिति खराब हुई है और अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की दर बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications