वैश्विक हरित नेताओं की श्रेणी में मनमोहन सिंह को बेहतर स्थान

जयदीप गुप्ता

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गैर सरकारी संगठन ग्रीनपीस द्वारा तैयार की गई एक वरीयता सूची के अनुसार जलवायु परिवर्तन की लड़ाई के लिए की जाने वाली पहल के मामले में वैश्विक नेताओं में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बेहतर काम किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है, जबकि तुवालू के प्रधानमंत्री इस वरीयता सूची में शीर्ष पर हैं।

भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे सभी प्रमुख विकासशील देशों के नेता ग्रीनपीस की रेटिंग में विकसित देशों के नेताओं से काफी बेहतर स्थिति में हैं। यह वरीयता सूची जलवायु परिवर्तन पर कोपनहेगन में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए पिछले शुक्रवार को बार्सिलोना में समाप्त हुई अंतिम दौर की तैयारी बैठक के बाद तैयार की गई है।

ग्रीनपीस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया, "विकासशील देशों के नेताओं की वरीयता ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, उत्सर्जन का नियमित मापन और उसकी रिपोर्टिग, शमन कार्रवाइयों में पारदर्शिता, वन एवं जैव विविधता संरक्षण, वास्तविक व अतिरिक्त जलवायु लाभों को सुनिश्चित कराने, अपने नागरिकों के अधिकारों की गारंटी तथा राष्ट्रीय उत्सर्जन में कमी की योजनाओं के आधार पर निर्धारित की गई है।"

इस अधार पर मनमोहन सिंह को 100 में से 53 अंक हासिल हुए हैं। विकासशील देशों में चार बड़े देशों का प्रतिनिधित्व दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा 63 अंक के साथ, उसके बाद चीन के हू जिंताओ 59 अंकों के साथ कर रहे हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लूला डी सिल्वा को 50 अंक प्राप्त हुए हैं।

विकासशील देशों का नेतृत्व तुवालू के प्रधानमंत्री एपिसै लेलीमिया ने की है, जिन्होंने 100 में से 87 अंक हासिल किए हैं। इसके ठीक विपरीत अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 100 में से मात्र आठ अंक हासिल हुए हैं। धनी देशों में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले नेताओं में जर्मनी की एंजेला मार्केल और ब्रिटेन के गार्डन ब्राउन हैं। दोनों नेताओं को 45-45 अंक मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+