भिण्ड में 2 डकैत मुठभेड़ में ढेर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को फूप थाना क्षेत्र के सपाड़ समन्ना के बीहड़ में चरना गिरोह के पूर्व सदस्य और 25 हजार रुपये के इनामी डकैत रामवीर सिकरवार तथा सात हजार रुपये के इनामी संजू तोमर से मुठभेड़ हुई। डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी की और पुलिस ने भी डकैतों पर गोलियां दागीं। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में दोनों डकैत मारे गए।
भिण्ड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्घार्थ चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि इन डकैतों के साथ और भी सदस्य थे, जो भागने में सफल रहे हैं। चौधरी के अनुसार इन डकैतों ने राजस्थान के धौलपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड आदि में कई वारदातों को अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications