जलवायु परिवर्तन के लिए विकसित देश जिम्मेदार : मुखर्जी
मुखर्जी ने कहा, "यह एक ऐसी प्रतिबद्धता है जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी औद्योगीकृत देशों को लेनी होगी। औद्योगीकृत देशों ने इस गलती को एक-दो साल में नहीं, बल्कि 200 सालों में अंजाम दिया है।"
वित्त मंत्री मुखर्जी ने विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा, "हम जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराने के मुद्दे पर सहमत नहीं हो सकते और अब यह मामला यूएनएफसीसी के उचित फोरम और उसके नेताओं पर निर्भर है। उन्हें इस मुद्दे को ठीक से सुलझाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications