प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व भारत व अमेरिका जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करेंगे
चू पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश और जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन से मुलाकात कर सकते हैं।
जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में होने वाले संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के पूर्व चू वैश्विक जलवायु परिवर्तन संधि पर भारत-अमेरिका के बीच दूरी को पाटने की एक और कोशिश कर सकते हैं।
अमेरिका लंबे समय से यह कहता आ रहा है कि वह तब तक अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी करने का वादा नहीं करेगा, जब तक कि भारत व चीन जैसे बड़े विकासशील देश इस बात की घोषणा नहीं कर देते कि वे अपने उत्सर्जन को किस हद तक नियंत्रित करेंगे।
लेकिन भारत व चीन ने कई बार स्पष्ट किया है कि वे कानूनी रूप से बाध्य किसी भी उत्सर्जन लक्ष्य को स्वीकार नहीं करेंगे, जो कि उनकी विकास दर को प्रभावित करता हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications